फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.40 lakh rupees were cheated by saying that two people were caught with weapons from son's car

Panchkula News: बेटे की कार से दो लोग हथियार समेत पकड़े हैं कहकर 1.40 लाख रुपये ठगे

Sun, 16 Mar 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh rupees were cheated by saying that two people were caught with weapons from son's car
पंचकूला। आपके बेटे की कार से दो लोग हथियार समेत पकड़े गए हैं। उसको केस से बचाना है तो उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करों नहीं तो बेटे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर ठग के कहने पर पिता ने 1.40 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में साइबर ठगी का पता चलने पर उन्होंने शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वेद प्रकाश निवासी सेक्टर-21 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पंजाब के नाभा में फर्नीचर का बिजनेस करते हैं। 11 मार्च को उन्हें व्हाट्सएप काॅल आई कि आपके बेटे विशाल की कार में दो लोगों ने लिफ्ट ली थी। रास्ते में चेकिंग की तो दोनों लोगों को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसलिए उनके बेटे पर भी कार्रवाई होगी। अगर वह पैसे भेज देंगे तो उस पर कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने उनके बेटे की व्हाट्सअप काॅल पर आवाज बदलकर बात कराई। इसके बाद वेद प्रकाश ने बताए गए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में ऑनलाइन 1.40 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद वेद प्रकाश को उनके बेटे विशाल का फोन आया तो उन्होंने उसको पूरी बात बताई। इस पर उसने पिता के साथ धोखाधड़ी होने की बात कही। इसके बाद उन्होेंने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed