फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सौ ग्राम का शॉल करेगा सर्दी को दूर

सौ ग्राम का शॉल करेगा सर्दी को दूर

Mon, 19 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सौ ग्राम का शॉल करेगा सर्दी को दूर
ठंड दूर करेगा महज 100 ग्राम का शॉल
विज्ञापन

-कुल्लू के स्पेशल शॉल कर रहे आकर्षित, एक अंगूठी से निकल जाती है पश्मीना शॉल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खरगोश, भेड़ और याक के साथ मैरीनों सर्दियों में आपकी ठंडक को दूर भगाने के लिए तैयार हैं। इन जानवरों के ऊन से तैयार 50 से 100 ग्राम तक के शॉल आपकी सर्दी को एकदम दूर भगाने की क्षमता रखते हैं। सौ ग्राम के पश्मीना शॉल की खूबी है कि वह एक छोटी सी अंगूठी से भी निकल जाती है। यहां सिर्फ शॉल ही नहीं, इन जानवरों की वूल से बने कपड़ों से बनी नेहरू व मोदी जैकेट और पैंट के साथ लोअर भी सर्दी को दूर भगाएंगे।

चंडीगढ़ सेक्टर-15 के लाल लाजपत राय भवन में आयोजित कुल्लू फेस्ट में आए बुनकर राजकुमार ने बताया कि एक शॉल को तैयार करने में औसतन छह महीने लगते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भेड़, याक, खरगोश और लैम के बालों को उतारा जाता है। उसके बाद उसकी प्रोसेसिंग की जाती है। इसमें दो से तीन माह का समय लगता है। इसकी प्रोसेसिंग होने के बाद वूल की स्पिनिंग की जाती है और उसके बाद वीविंग करते हैं। राजकुमार ने बताया कि अब ट्रेंड बदल चुका है। इसी वजह से ट्रेडिशनल के साथ अन्य डिजाइन भी तैयार की जाती है। मोदी जैकेट तैयार करने वाले अंबी लाल ने बताया कि नेहरू जैकेट के बाद जब उन्होंने मोदी जैकेट तैयार की तो थोड़ा डिजाइन में चेंज किया गया। मोदी जैकेट कोट का डिजाइन लिए है। किन्नौरी शॉल बनाने में माहिर हरीराम ने कहा कि शॉल की कीमत उसकी डिजाइन पर निर्भर करती है। यदि किसी शॉल को ताना बाना से तैयार किया गया है तो उसकी कीमत पांच हजार रुपये तक हो सकती है और यदि इसमें डिजाइन हाथ से तैयार किया गया है तो उसकी कीमत पच्चीस हजार रुपये तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन



वजन
पश्मीना शॉल का वजन 100 से 250 ग्राम
भेड़ की ऊन के शॉल का वजन 450 ग्राम
जेंट्स लोई का वजन 700 ग्राम
जेंट्स मफलर की वजन 50 ग्राम

कीमत
भेड़ के ऊन के शॉल-1400 से 15000 रुपये
खरगोश के ऊन के शॉल-1000 से 4000 रुपये
पश्मीना शॉल की कीमत-5 से 25 हजार रुपये
सुपर फाइन पश्मीना शॉल की कीमत-साढे़ 12 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed