{"_id":"5bf1c8e3bdec2269424c19a1","slug":"131542572259-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने को लेकर नुक्कड़-नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने को लेकर नुक्कड़-नाटक
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संभावित...
गर्ल्स हॉस्टल की मांग को लेकर नुक्कड़-नाटक से सिस्टम पर चोट
- पीयू की छात्राओं का आंदोलन ले रहा नया मोड़
- रातभर नाटकों के जरिए उभारी पीयू प्रशासन की अव्यवस्थाएं
- पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने रडार्स ग्रुप के जरिये दी अपनी प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के गर्ल्स हॉस्टल 24 घंटे खुलवाने सहित कई मांगों को लेकर छात्राओं ने रविवार को अलग रास्ता अपनाया। नुक्कड-नाटक के जरिए पीयू प्रशासन पर प्रहार किए गए और छात्राओं की आजादी का संदेश दिया गया।
नुक्कड़-नाटक ठीक रात दस बजे शुरू हुआ। वेंकी नाटक के जरिए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। रडार्स ग्रुप के छात्रों ने बताया कि छात्राएं एक जगह बंद कमरे में नहीं रह सकती। पढ़ रही छात्राओं के सामने तमाम संकट खड़े होते हैं, लेकिन वह अपनी ताकत के जरिए सभी जंजीरों को तोड़कर बाहर आती हैं और आजादी पाती हैं और उसके बाद वह देशभर में बड़ी उड़ान भरकर नाम कमाती हैं। रात को इस नाटक में सैकड़ों लड़कियों ने हिस्सा लिया। तालियों की गड़गड़ाहट भी पूरे परिसर में गूंज उठी। राहगीर भी नाटक को देखते हुए नजर आए। मालूम हो कि यह नाटक पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से आए स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत किया।
छात्राओं की जीत हर हाल में होगी
नुक्कड़-नाटक से पहले छात्राओं ने बैठक की। स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया ने कहा कि पीयू प्रशासन डरा हुआ है। यही कारण है कि उनकी मांगों पर वह खुलकर नहीं बोल रहे हैं। छात्राएं हर हाल में अपनी मांग मनवाकर रहेंगी। उनकी ही जीत होगी। उन्होंने छात्राओं की एकता की बात कही। कहा कि सभी एकजुट रहें। हसनप्रीत ने भी कहा कि अब वह दिन दूर नहीं कि जब हमारी जीत होगी। आंदोलन भी मांगें पूरी होने तक चलता रहेगा। इस दौरान छात्राओं ने रैली भी निकाली और पीयू प्रशासन को कड़ा संदेश दिया कि उनकी कोई भी चाल वह कामयाब नहीं होने देंगी।