{"_id":"5b899e0842c792464c73ebc4","slug":"131535745544-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्\nध होंगी सभी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही प्लेटफार्म पर उपलब् ध होंगी सभी जानकारियां
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी प्रशासन की सभी जानकारियां
- प्रशासक कर सकते हैं एक या दो दिन में स्वॉस प्लेटफार्म का उद्घाटन
- स्वॉस प्लेटफार्म पर चंडीगढ़ प्रशासन के सभी डिपार्टमेंट को गया जोड़ा
अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन की तमाम जानकारियां प्राप्त करने के लिए अब आपको अलग-अलग डिपार्टमेंट की वेबसाइट्स को खंगालने की जरूरत नहीं है। यूटी प्रशासन के इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग ने एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार कर लिया है, जहां पर प्रशासन के सभी विभागों की तमाम जानकारियां मौजूद रहेंगी। प्रशासन के हर विभाग की जानकारी इस प्लेटफार्म पर जाकर ली जा सकती है।
केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत स्वॉस नाम के इस प्लेटफार्म से यह फायदा होगा कि यूटी प्रशासन के सब विभाग एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगे। चाहे किसी विभाग के अधिकारी का नंबर चाहिए हो या विभाग की कोई अन्य डिटेल। सभी जानकारियां स्वॉस प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा।
चंडीगढ़ स्वॉस प्लेटफार्म के लिए तैयार
हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसके सभी जिलों ने खुद को स्वॉस प्लेटफार्म से जोड़ लिया है। एसडब्लयूएएएस (स्वॉस) नाम के इस प्लेटफार्म का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर शनिवार या रविवार को कर सकते हैं। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिन पूर्व एडवाइजर ने इसकी प्रजेंटेशन ले ली है।
विज्ञापन
आईटी सेक्टर ने तैयार किया प्लेटफार्म
सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (निक) के तहत फरवरी माह में सभी जिलों से अतिशीघ्र इस प्लेटफार्म को विकसित करने के निर्देश दिए थे। चंडीगढ़ का आईटी विभाग लगातार इस बाबत प्रयास कर रहा था। कुछ दिन पूर्व यह वेबसाइट तैयार कर ली गई है, लेकिन यूटी के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के बीते कुछ दिन से शहर में नहीं थे, लिहाजा इसका लांच रोक दिया गया था।