{"_id":"5ac3e8294f1c1bb5618b5520","slug":"131522788393-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हील चेयर क्रिकेटर
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हील चेयर क्रिकेट : रोहित और संधू ढाका में दिखाएंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ढाका में पांच से 10 मई तक होने वाले एशिया कप के लिए शहर के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में रोहित और वीर सिंह संधू का चयन उनके राज्य स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत हुआ। दोनों खिलाड़ी पंजाब स्टेट टीम में खेलते हैं। हालांकि, पीयू में पढ़ाई कर रहे हैं। व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन पंजाब की चेयरमैन रेखा त्रिवेदी ने कहा कि हालिया प्रदर्शन की बदौलत ही दोनों खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
टांग गंवाई, हिम्मत नहीं हारी
बचपन में एक दुर्घटना में टांग गंवाने के बावजूद हिम्मत न हारने वाले रोहित देश के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने व्हील चेयर क्रिकेट में शतक जमाया है। रोहित ने 2016 में नेपाल के खिलाफ 70 गेंदों पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए थे। इसके अलावा मलयेशिया में कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। रोहित ने वीर सिंह संधू के साथ 4 विकेट के लिए 150 रनों की सांझेदारी की है। रोहित ने कहा कि अब उनका ध्यान एशिया कप पर है।
मैदान उपलब्ध करवाए
वीर सिंह संधू ने कहा कि यूटी प्रशासन दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए मैदान उपलब्ध करवाए। पहले हर सेक्टर में खेलने के लिए मैदान होते थे, लेकिन प्रशासन की ओर से ग्रीन एरिया बनाए जाने से अब खेल के मैदान नहीं बच रहे।