{"_id":"5bf043e6bdec22699072d285","slug":"121542472678-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला को बनाया जाएगा सबसे सुंदर शहर: परनीत कौर
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने राम प्रसाद सेठ पार्क लोगों के हवाले किया
सीएम की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइटों व पार्कों के लिए छह करोड़ मंजूर-मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने शनिवार को यहां कहा कि पटियाला को सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा, लेकिन इसके लिए लोग सहयोग करते हुए अपना आसपास साफ रखें। वह आज अनारदाना चौक में स्वर्गीय श्री राम प्रसाद सेठ के सूरत रहते परिवार की ओर से अपनाए व विकसित किए पार्क को पटियालवियों के हवाले करने मौके बोल रही थीं।
परनीत ने लोगों को इस मौके पर आह्वान किया कि वह प्लास्टिक व इससे बने लिफाफों का इस्तेमाल कम से कम करें व कूड़ादान नजदीक कूड़ा केवल तय समय पर ही फेकें, ताकि उनकी ओर से फेंके कूड़े को नगर निगम की गाड़ियां उठाकर ले जाएं व वहां गंदगी न फैले।
इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने स्वर्गीय राम प्रसाद सेठ को पटियाला शहर की जानी-मानी शख्सियत बताते हुए उनकी ओर से की सेवाओं को याद किया। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पटियाला शहर में स्ट्रीट लाइटों से वंचित जगहों व पार्कों के लिए छह करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और जल्द ही यहां घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने का प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सहयोग देने की अपील की। कहा कि लोग अपना घर तो साफ रखते ही हैं अब अपना आसपास भी साफ रखें। यहां वहां गंदगी न फेंकें।