{"_id":"5b8700ab42c792464109e32e","slug":"121535574187-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर 75 फीसदी हाजिरी नहीं होगी तो छात्र नहीं लडेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर 75 फीसदी हाजिरी नहीं होगी तो छात्र नहीं लडेंगे चुनाव
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर 75 फीसदी हाजिरी नहीं होगी तो स्टूडेंट्स नहीं लडे़ंगे चुनाव
लिंगदोह कमेटी की वायलेशन के बारे में स्टूडेंट्स को करें जागरूक
जो स्टूडेंट्स नामांकन भरें उनका पूरा रिकार्ड ऑफिस को देना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाले स्टूडेंट्स की 75 फीसदी हाजिरी नहीं होगी तो स्टूडेंट्स के नामांकन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। लिंगदोह कमेटी के नियमों का अगर स्टूडेंट्स पालन नहीं करेंगे तो वह चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं। इसे लेकर स्टूडेंट्स को जागरूक करना चाहिए।
डीएसडब्ल्यू ने 78 विभागों के डिपार्टमेंट हेड के साथ मीटिंग करते हुए यह निर्देश जारी किए। मीटिंग में उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को नामांकन से पहले जागरूक किया जाए। 29 अगस्त को डीएसडब्ल्यू ने बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 30 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन होगा। चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्टूडेंट्स को विभाग के हेेड बताएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नामांकन दाखिल करते हुए न हो। इसे लेकर तैयारी पूरी की गई है। इस मौके पर डिपार्टमेंट हेड को यह निर्देश दिए गए कि जो छात्र नामांकन क रेंगे उनका पूरा रिकार्ड देखा जाए। अगर उसमें कोई कमी हो तो उसे बताया जाए, जिससे कि लिंगदोह कमेटी का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को सभी नियमों के बारे में बताया जाए, जिससे कि वह किसी प्रकार की चूक न करें। वह हिंसा, आउटर साइडर्स स्टूडेंट्स को अपने हास्टल में न रोकें । वहीं 30 अगस्त को होने वाले नामांकन को लेकर पूरी तैयारी के बारे में बात की गई है। इसे लेकर डिपार्टमेंट्स हेड को बताया गया है कि अगर किसी प्रकार की वायलेशन होगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीटिंग में गाड़ियों के बारे में हुआ डिस्कशन
हॉस्टलों में खड़ी गाड़ियाें के बारे में भी डिस्कशन हुआ है। पीयू सिक्योरिटी ऑफिसर और पुलिस के बीच इस मामले को लेकर बैठक की गई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि जो भी गाड़ी लावारिस हालात में है। उसे पीयू से हटाया जाएगा। इसके लिए पीयू अपनी ओर से जांच करें। जो भी लावारिस गाड़ी होगी पुलिस पीयू के हॉस्टलों से इसे जब्त करेगी। इसके अलावा सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। पीयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफि सर अश्विनी कौल ने बताया कि हम पुलिस के साथ मीटिंग कर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करने का प्रयास कर रहे हैं।