फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12-year-old girl injured in dog attack in Khedi

Panchkula News: खेड़ी में कुत्ते के हमले से 12 वर्षीय बच्ची घायल

Sun, 28 Jun 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
12-year-old girl injured in dog attack in Khedi
सेक्टर-6 अस्पताल में नहीं मिला एंटी-रेबीज इंजेक्शन
विज्ञापन

चेहरे पर गंभीर चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर
डेराबस्सी के खेड़ी गांव में हुई घटना, कुत्ते के हमले में बच्ची के चेहरे पर आईं गंभीर चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डेराबस्सी के खेड़ी गांव में कुत्ते के हमले में 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के चेहरे पर चोटें आने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कुत्ते के हमले में घायल बच्ची को पहले डेराबस्सी के सेक्टर-26 सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉग बाइट के मरीजों के लिए आवश्यक एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के इलाज और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बाद में एंबुलेंस के माध्यम से बच्ची को चंडीगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें दूसरे अस्पतालों में न भेजना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed