फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 scientists and professors got 1.95 crores for research

१२ वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों को अनुसंधान के लिए मिले १.९५ करोड़

Fri, 24 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 scientists and professors got 1.95 crores for research
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक, अनुसंधान संस्थाओं के 12 वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों को अनुसंधान परियोजनाओं के लिए 1.95 करोड़ रुपये दिए हैं। अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं स्कीम के तहत जल्दी बजट राशि बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य नए अनुसंधानों से मानव के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर को सुधारना है।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अशोक खेमका ने बताया कि विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग यह स्कीम चला रहे हैं। इसके अंतर्गत वैज्ञानिकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के लिए 20 लाख रुपये की राशि दी जाती है। अधिकतम 3 वर्ष की अवधि के लिए इसे प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

इस बार जिन वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों को यह राशि दी है, उनमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरी मोहन व डॉ. दर्शना चौधरी, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्वाति दहिया व डॉ. सुशीला मान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीता दलाल, एमएमयू विश्वविद्यालय मुलाना के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजन, जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुराग गौड़, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. रवि कुमार व डॉ. संजीव गोयल, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड प्रौद्योगिकी पटियाला की सहायक प्रोफेसर डॉ. संगीता कंबोज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed