फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11619 cases resolved in Lok Adalat, Rs 3.80 lakh recovered

Panchkula News: लोक अदालत में 11619 मामलों का हुआ समाधान, 3.80 लाख रुपये वसूले

Sun, 10 Mar 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
11619 cases resolved in Lok Adalat, Rs 3.80 lakh recovered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला अदालत और कालका सब डिवीजन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। दोनों जगह छह अदालतों में बनाई स्पेशल बेंच में 11943 मुकदमे रखे गए। इनमें 11619 का निपटारा किया गया। मोटर यातायात दुर्घटना के मुकदमों में 3.80 लाख रुपये वसूले।
पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश सिरोही, सचिव सीजेएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि लोक अदालत के मद्देनजर उपयुक्त इंतजाम किए गए थे। लोगों ने अपने मामले न्यायालय के सामने रखे। इस लोक अदालत में कुल पांच बेंच लगाए गए थे। इनमें खासकर चेक से संबंधित, पारिवारिक मसलों, आपराधिक किस्म के मामले, वाहन मोटर अधिनियम, चालान, फौजदारी व दीवानी मुकदमे रखे गए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। लोक अदालत के मद्देनजर लोगों को एक जल्दी न्याय की उम्मीद थी जो की लोगों को इस लोक अदालत के माध्यम से दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार यादव ने बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed