फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कूड़ा उठाने के लिए 99 गाड़ियां पहुंची चंडीगढ़

कूड़ा उठाने के लिए 99 गाड़ियां पहुंची चंडीगढ़

Wed, 17 Apr 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा उठाने के लिए 99 गाड़ियां पहुंची चंडीगढ़
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग गिरने के बाद नगर निगम ने साफ-सफाई के लिए तैयारी तेज कर दी है। एक जून से नगर निगम मनीमाजरा और 13 गांवों से खुद कूड़ा उठाएगा। गीला और सूखा कचरा घरों से अलग-अलग देना होगा। इसके लिए 99 गाड़ियां (ट्वीन बिन) खरीदी गई हैं। इन गाड़ियों में गीला और सूखा कचरा डालने के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए गए हैं। गाड़ियां चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। इन गाड़ियों की नगर निगम के इंजीनियर स्पेसिफिकेशन की जांच करेंगे। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि ये तकनीकी रूप से कितना खरा उतरते हैं।
विज्ञापन

70 हजार घरों से निगम उठाएगा कूड़ा
नगर निगम करीब 70 हजार घरों से कूड़ा उठाएगा। बाकी शहर में डोर-टु डोर-गारबेज कलेक्टर सोसाइटी के लोग कूड़ा एकत्र करेंगे। 99 गाड़ियों की खरीद पर करीब छह करोड़ रुपये और कॉमर्शियल एरिया से कूड़ा एकत्र करने के लिए एक सौ गाड़ियां खरीदने पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन गाड़ियों के लिए ड्राइवर और हेल्पर को भी तैयार कर लिया गया है। इन गाड़ियों की जांच 18 अप्रैल से की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर गाड़ियों को रिसीव किया जाएगा। नगर निगम ने 100 गाड़ियों का अतिरिक्त आर्डर भी दे दिया है। ये 100 गाड़ियां कॉमर्शियल एरिया का कूड़ा एकत्र कर डंपिंग स्टेशन पर पहुंचाएगी।
विज्ञापन


कोटस...
मनीमाजरा और नगर निगम में शामिल 13 गांवों के करीब 70 हजार घरों से नगर निगम कूड़ा एकत्र करेगा। इसके लिए 99 गाड़ियां चंडीगढ़ पहुुंच चुकी हैं। इनकी जांच के बाद नगर निगम रिसीव करेगा और कूड़ा उठाने का काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय झा, आईएएस, स्पेशल कमिश्नर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed