{"_id":"5bf46b06bdec22699f127a09","slug":"11542744838-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजना में लगेगा कार बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजना में लगेगा कार बाजार
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मनीमाजरा में लगेगा कार बाजार
कार बाजार के डीलरों की मांग पर हल्लोमाजरा से मनीमाजरा शिफ्ट करने पर नगर निगम तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में लगने वाला कार बाजार अब हर रविवार को मनीमाजरा में लगेगा। इसे मनीमाजरा के एससीओ नंबर 35 से 46 के सामने की पार्किंग में अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि हल्लोमाजरा की साइट पर अब टूरिस्ट बसों और स्कूल बसों की पार्किंग होगी।
मेयर देवेश मोदगिल ने बताया कि कार बाजार को हल्लोमाजरा से मनीमाजरा शिफ्ट करने केलिए पार्षद अनिल दुबे की अध्यक्षता में एक 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विजिट कर रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट को नगर निगम सदन की बैठक में रखा गया था। मेयर ने कहा कि नगर निगम सदन की 26 जुलाई को हुई बैठक की सिफारिशों को आधार बनाकर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मेयर ने बताया कि मनीमाजरा में कार डीलरों को हर रविवार को प्रति साइट 7000 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।
पहले यह कार बाजार सेक्टर-7 मध्यमार्ग स्थित शोरूम की पार्किंग में लगता था। सेक्टर-7 स्थित गुप्ता कार के मालिक राजेश गुप्ता ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सेक्टर-7 से कार बाजार हल्लोमाजरा में शिफ्ट किया गया। हल्लोमाजरा में कार बाजार के लिए साइट निर्माण पर करीब एक करोड़ 16 लाख रुपये खर्च हुए थे। कार डीलर हल्लोमाजरा में जाना नहीं चाहते थे। कुछ हफ्तों तक वहां कार बाजार लगाया गया और फिर बंद कर दिया गया था। दोबारा कुछ सप्ताह से वहां कुछ कार डीलर कार बाजार लगा रहे थे। हल्लोमाजरा के कार बाजार में कस्टमर नहीं जा पाते थे। सर्दी, गर्मी और बारिश से बचने का कोई इंतजाम भी नहीं था। यहां रिहायशी इलाका होने के कारण काफी भीड़-भाड़ भी रहती है। इससे गाड़ियों के आने जाने में परेशानी हो रही थी। सेक्टर-7 में कार बाजार वर्ष 1982 में शुरू हुआ था। उस वक्त दो कार डीलरों से यह काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
कोट...
मनीमाजरा में कार बाजार शिफ्ट करना सही फैसला है। मेयर देवेश मोदगिल, नगर निगम कमिश्नर केके यादव, सांसद किरण खेर और सभी पार्षदों को धन्यवाद देता हूं।
-गुलशन कुमार, प्रधान कार डीलर एसोसिएशन