फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने दी पंजाब यूनिवर्सिटी को बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने दी पंजाब यूनिवर्सिटी को बधाई

Mon, 15 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने दी पंजाब यूनिवर्सिटी को बधाई
पंजाब मुख्यमंत्री ने पीयू के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर दी बधाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीटर पर पीयू के ऑफिशियल पेज पर बधाई संदेश दिया। साथ ही उन्होेंने पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस संदेश के साथ पीयू के पूर्व छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए।

बता दें कि पंजाब विश्वविद्यालय भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इस विश्वविद्यालय से कई प्रसिद्ध हस्तियां निकलीं हैं, जिनमें देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। 1867 ई. में पंजाब प्रांत में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रस्ताव किया गया था और सन 1882 में पूर्वी भाषाओं के अध्ययन के लिए पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। सेक्टर14 और 25 में विश्वविद्यालय परिसर लगभग 550 एकड़ जमीन के क्षेत्रफल में विस्तृत है। पंजाब विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर पर विश्वविद्यालय के 75 शिक्षण और अनुसंधान विभाग तथा शिक्षण के लिए 15 केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed