फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर में अब फिल्म देखना भी हो सकता है मंहगा

शहर में अब फिल्म देखना भी हो सकता है मंहगा

Wed, 02 Aug 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
शहर में अब फिल्म देखना भी हो सकता है मंहगा
शहर में अब फिल्म देखना भी हो सकता है मंहगा
विज्ञापन

चंडीगढ़। नगर निगम को मनोरंजन टैक्स से एक साल में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही नगर निगम को मनोरंजन कर लगाने की शक्तियां मिल सकती हैं।
सोमवार को इसके लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में एक बिल पेश किया है, जिसमें मनोरंजन कर लगाने की शक्ति नगर निगम चंडीगढ़ को ट्रांसफर करने को कहा गया है। सबसे ज्यादा टैक्स नगर निगम को फिल्म की टिकटों से मिलेगा। इस समय टिकटों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। जबकि मनोरंजन टैक्स लगने से फिल्म की टिकट का रेट भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेयर आशा जसवाल का कहना है कि अधिसूचना के आने के बाद ही मनोरंजन टैक्स लगाने का निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि यह अलग से लगाना है या जीएसटी में ही शामिल करना है इसके बारे में पता चलेगा। फिल्म की टिकटों के अलावा जो म्यूजिकल नाइट्स की टिकटें बिकेंगी, उन पर भी मनोरंजन टैक्स लगेगा। जीएसटी लगने से पहले टिकटों पर मनोरंजन टैक्स लगता था लेकिन उस समय यह टैक्स की कमाई प्रशासन के पास जाती थी लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद यह टैक्स नगर निगम के पास जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed