फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए खरीदा फैंसी नंबर

बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए खरीदा फैंसी नंबर

Fri, 28 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए खरीदा फैंसी नंबर
बेटे के खुशी की खातिर पांच लाख में खरीदा 0001
विज्ञापन

पसंदीदा नंबर के लिए लोगों ने लगाई लाखों की बोली
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आरएलए की ओर से फैंसी नंबराें का क्रेज साफ तौर पर दिखा। ऑक्शन में किसी ने अपने बेटे की ख्वाहिश पूरी की तो किसी ने अपना लकी नंबर खरीदा। सीएच -01 बीएन - 0001 के लिए आखिरी बोली 5.01 लाख रुपये सेक्टर - 40 के ठेकेदार संदीप कुमार ने लगाई। संदीप कुमार ने बताया कि वह बेटे की खुशी को पूरा करने के लिए यह नंबर खरीदा है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे साहिल ने फैंसी नंबर फोर्ड एंडेवर लेने के लिए पांच साल पहले इच्छा जताई थी। इसी कारण उन्होंने यह कार खरीदी और आज फैंसी नंबर खरीदकर बेटे की इच्छा पूरी की।

तीसरी बार खरीदा 0005 नंबर
एक प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह संधू ने बीएमडब्ल्यू के लिए नंबर खरीदा है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में इस नंबर का महत्व अधिक है। इसलिए उन्होंने इस नंबर को तीसरी बार खरीदा है। उन्होंने इसके पहले 0005 नंबर इनोवा और मर्सडीज के लिए खरीदा है। उन्होंने बताया कि उनके लिए बिजनेस सहित सभी चीजों में यह नंबर हमेशा अच्छा रहा है। यह नंबर उन्होंने 3.77 लाख रुपये में खरीदा है। इस नंबर पर रिजर्व प्राइज तीस हजार रुपये रखा गया था। इसलिए इस नंबर को वह पसंद करते हैं। वहीं इसकेअलावा कबीर सिंह वडै़च ने 0009 नंबर को 2.05 लाख का खरीदा है। इसके अलावा 0099 नंबर 42 हजार रुपये में राजेश मोंगा ने खरीदा है। उन्होंने यह नंबर रेंज रोवर कार केलिए खरीदा है। उन्होंने बताया कि यह नंबर उनके लिए बहुत ही लक्की ह0001 के लिए फरवरी में 6.70 लाख का बेचा गया था। इस बार यह नंबर 5.01 लाख का बेचा गया है। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि फैंसी नंबरों का क्रेज रहा है। आने वाले दिनों में बचे हुए नंबराें पर दोबारा बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed