{"_id":"59403d2c4f1c1bfe0a8b474e","slug":"11497382188-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म पुरस्कारों के लिए मांगें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्म पुरस्कारों के लिए मांगें आवेदन
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्म पुरस्कारों के लिए मांगें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री) के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सम्मान 26 जनवरी को राष्ट्रपति दिल्ली में प्रदान करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से राज्य के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, मंडलायुक्त व उपायुक्तों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ये नामांकन 10 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र पर राज्य सरकार को भेजे जाने चाहिए ताकि राज्य सरकार की समिति केन्द्र को भेजने से पहले उनकी सिफारिशों या नामांकनों की पहचान कर सके, उन पर विचार कर उन्हें अंतिम रूप दे सके। उन्होंने बताया कि इस प्रपत्र में संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, जन्म तिथि, उस व्यक्ति के जीवन की प्रमुख घटनाओं व उसके वर्तमान व्यवसाय या पद का विवरण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना चाहिए।