फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस पर लगना चाहिए पूर्ण प्रतिबंध : विज

कांग्रेस पर लगना चाहिए पूर्ण प्रतिबंध : विज

Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पर लगना चाहिए पूर्ण प्रतिबंध : विज
कांग्रेस पर लगना चाहिए पूर्ण प्रतिबंध : विज
विज्ञापन

- खेल मंत्री बोले, देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही कांग्रेस
- सत्ता जाने के बाद बिन पानी की मछली की तरह रही तड़प
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। विज ने यहां कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है, यह देश के लिए घातक है। इसलिए कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। जब से कांग्रेस की सत्ता गई है, तभी से वह बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही है और देश में अराजक माहौल बनाने में जुटी हुई है।

विज ने कहा, कांग्रेस का किसानों, व्यापारियों तथा देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी मंशा मात्र आग लगाकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना है। इसका प्रमाण मध्यप्रदेश और हरियाणा दोनों जगह मिल चुका है। दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस के लोगों ने जनता की प्रॉपर्टी को आग के हवाले करवाने का काम किया है। विज ने कहा कि हरियाणा में वैसे भी कांग्रेस अनेक भागों में टूट रही है, कहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला अपनी ढफली बजा रहे हैं तो कहीं अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस की हरकतों को देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह जान व पहचान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed