{"_id":"62cdac23c3c3fa09684e673a","slug":"113-police-officers-changed-including-18-ips-bureau-news-pkl4563736106","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 आईपीएस समेत 113 पुलिस अफसर बदले, प्रशासन के बाद पंजाब में दूसरा बड़ा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 आईपीएस समेत 113 पुलिस अफसर बदले, प्रशासन के बाद पंजाब में दूसरा बड़ा फेरबदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब में नए डीजीपी गौरव यादव की नियुक्ति के बाद सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को 18 आईपीएस और 95 पीपीएस अधिकारियों समेत कुल 113 पुलिस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। वहीं 20 शहरों में एसपी इन्वेस्टिगेशन के भी तबादला आदेश जारी हुए हैं। गौरतलब है कि बीते सप्ताह राज्य के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद सरकार ने 21 आईएएस और 47 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था, जिनमें दो जिलों- जालंधर व मानसा के डिप्टी कमिश्नर भी बदल दिए गए थे।
मंगलवार को सरकार ने 113 पुलिस अधिकारियों के तबादले से पहले पिछले सप्ताह ही डीएसपी रैंक के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया था। नए आदेश के तहत, जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एडीजीपी ईओडब्ल्यू विभू राज के अलावा फिरोजपुर रेंज के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, जालंधर रेंज के डीआईजी डॉ. एस भूपति, अमृतसर के आईजी-व-सीपी अरुण पाल सिंह, फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप यादव को बदलने के अलावा डीआईजी रेंक के अधिकारी बाबू लाल मीणा को डीआईजी इंटेलिजेंस पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है। वहीं, पीपीएस अधिकारियों में इस फैसले के तहत पटियाला, तरनतारन, मोगा, कपूरथला, अमृतसर ग्रामीण, रोपड़, एसबीएस नगर, जालंधर ग्रामीण, होशियारपुर, मानसा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, खन्ना, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर, पठानकोट, मलेरकोटला, बरनाला, फाजिल्का के एसपी इन्वेस्टिगेशन के पद पर तैनात अधिकारियों को बदल दिया गया है। इनके साथ ही विजिलेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक (क्राइम) आकाशदीप सिंह औलख के अलावा पटियाला और फगवाड़ा के एसपी भी बदल दिए गए हैं।