{"_id":"5cd87d6dbdec220708713b7c","slug":"111557691757-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में पंचकूला के लोग कालका से फिर पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में पंचकूला के लोग कालका से फिर पिछड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद पंचकूला जिले का मतदान प्रतिशत उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया। वर्ष 2014 में पंचकूला जिले का मतदान 67 प्रतिशत था, जो इस बार 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 69.15 फीसदी रहा। अंबाला लोकसभा चुनाव में पंचकूला का कुल मतदान 65.50 प्रतिशत रहा, जबकि कालका विधानसभा का 72.80 प्रतिशत रहा। शाम छह बजे तक पंचकूला जिले में कुल 69.15 फीसदी मतदान हुआ।
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र कालका में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था और पंचकूला 63 प्रतिशत में सिमट कर रह गया था। इस बार कालका विधानसभा में 1.80 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पंचकूला विधानसभा में 2.5 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंबाला लोकसभा की बात करें तो 2014 में कुल मतदान 72.03 प्रतिशत था, जो इस बार 70.55 प्रतिशत रहा। आंकड़ों से साफ जाहिर है कि पंचकूला और कालका दोनों विधानसभा में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।
पंचकूला जिले में मतदान प्रक्रिया सुबह ठीक सात बजे शुरू हुई। इससे पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। लोगों का सुबह उत्साह देखते ही बन रहा था, लेकिन कई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जैसे ही ईवीएम में खराबी की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को लगी, वह तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पंचकूला के उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह खुद मतदान प्रक्रिया की मॉनीटरिंग के लिए राउंड लगाते रहे। वहीं, अधिकांश मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की कतार लंबी दिखी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवक और युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। फर्स्ट टाइम वोटर ढोल की थाप पर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे। कुछ जगह व्हील चेयर और रैंप की सुविधा न होने से सीनियर सिटीजन को मतदान करने के दौरान दिक्कत हुई। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 23 मई को पता चलेगा कि किसकी किस्मत चमकेगी। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। बिना परमिशन के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम में जाने की इजाजत नहीं है। कालका विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में रखी गई है। मतगणना 23 मई को इन दोनों स्थानों पर ही होगी।
उपायुक्त ने मतदाताओं का जताया आभार
जिले में मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उचित प्रबंध किए गए थे। दिव्यांग व अधिक आयु के वोटर्स के लिए व्हील चेयर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई थी। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध थे। उन्होंने रामगढ़, बूढ़नपुर, अभयपुर, सेक्टर 19 और जिले के अन्य अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी। उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रक्रिया सुबह ठीक 7 बजे शुरू हुई। कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे तकनीकी टीम ने तत्काल ठीक किया।
रंग लगाया मतदाता जागरूकता अभियान
अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान रंग लगाया। यही वजह है कि इस बार मतदान में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश और जिले में अमर उजाला लगातार अभियान चला रहा है। इसी का परिणाम है कि रविवार को मतदान केंद्र पर मतदाता बच्चों के साथ पहुंचे। इतना ही नहीं, बच्चे परिजनों से मतदान की हर बारीकी को अच्छी तरह समझने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, जिले के अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही।
समय के साथ बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
सुबह 7 से 9 बजे तक
कालका विधानसभा क्षेत्र में 7.5 प्रतिशत
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 7 प्रतिशत
सुबह 9 से 11 बजे तक
कालका विधानसभा क्षेत्र में 14.6 प्रतिशत
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 11.8 प्रतिशत
11 से दोपहर 1 बजे तक
कालका विधानसभा क्षेत्र में 26 प्रतिशत
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 27.7 प्रतिशत
1 से बाद दोपहर 3 बजे तक
कालका विधानसभा क्षेत्र में 54.8 प्रतिशत
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 40.4 प्रतिशत
बाद दोपहर 03 से शाम 5 बजे तक
कालका विधानसभा क्षेत्र में 63.9 प्रतिशत
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 52.8 प्रतिशत
शाम 5 से 6 बजे तक
कालका विधानसभा क्षेत्र में 72.80 प्रतिशत
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 65.50 प्रतिशत
हाइलाइटर
पंचकूला जिले में कुल मतदाता:-376271
पंचकूला के कुल मतदाता:-205173
पंचकूला में पुरुष मतदाता:-108926
पंचकूला में महिला मतदाता:-96240
पंचकूला में थर्ड जेंडर:-07
कुल पोलिंग बूथ:-197
संवेदनशील:-07
अति संवेदनशाील:-62
कंट्रोल रूम नंबर:-0172-2582283
0172-2582297
कालका विधानसभा में कुल मतदाता:-171030
कालका में पुरुष मतदाता:-90700
कालका में महिला मतदाता:-80318
कालका में थर्ड जेंडर:-12
कुल पोलिंग बूथ:-213
संवेदनशील बूथ-21
अतिसंवेदनशील:-24
कंट्रोल रूम नंबर:-0172-2582295
जिले के कुल 254 भवन में 410 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं
पीठासीन अधिकारी 1808 तैनात
स्कवायड टीमें:- 09
फ्लाइंग टीमें:-09
माइक्रो ऑब्जर्वर:-295
1500 जवान हरियाणा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात
36 पेट्रोलिंग पार्टियां
जिले के आसपास 22 नाके लगे
मोहाली पुुलिस के 9 नाके
सोलन पुलिस के 4 नाके
बद्दी पुलिस के 3 नाके
सिरमौर पुलिस के 2 नाके
चंडीगढ़ पुलिस के 3 नाके