फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आखिरकार किसने कहने पर कारपोरेशन ने लुटा दिए गए 12 लाख

आखिरकार किसने कहने पर कारपोरेशन ने लुटा दिए गए 12 लाख

Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार किसने कहने पर कारपोरेशन ने लुटा दिए गए 12 लाख
आखिर किसने कहने पर कारपोरेशन ने लुटाए 12 लाख
विज्ञापन

- ऑडिट विभाग ने माना, अब नहीं हो सकती है रिकवरी
- कारपोरेशन को खराब ऋण वसूली की श्रेणी में डाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चाइल्ड एंड वुमेन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से कई साल पहले कुछ विभागों को दिए लोन और एडवांस की रिकवरी अब तक क्यों नहीं की गई है। इसे लेकर ऑडिट विभाग ने कारपोरेशन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। करीब 12 लाख रुपये की वसूली नहीं होने के चलते इसे खराब ऋण की श्रेणी में डाल दिया गया है। हॉल ही में ऑडिट विभाग ने कारपोरेशन को कई विभागों से लोन रिकवरी करने की हिदायत दी है। इसके साथ कहा कि इस धन की रिकवरी होनी आसान नहीं है, लेकिन कारपोरेशन को कोशिशें बरकरार रखनी चाहिए।
कारपोरेशन ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल नहीं किए हैं। इसके साथ ही इन मदों पर टैक्स ऐट सोर्स (टीडीएस) भी नहीं काटा गया है। ऑडिट विभाग ने इसे कारपोरेशन की ओर से घोर लापरवाही मानी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कारपोरेशन ने अकाउंट्स की फिजिकल वेरिफिकेशन करने की जहमत ही नहीं उठाई। इनवेंटरीज का प्रॉपर रिकार्ड भी कारपोरेशन ने मेनटेन नहीं किया।
विज्ञापन


ऐसे बांट दिया गया सरकारी धन
इनमें नेशनल हाउसिंग फाइनेंस डेवलपमेंट कारपोरेशन ने यूटी की इस कारपोरेशन के 81,839 रुपये देने हैं। म्युनिसिपल कारपोरेशन के सेक्रेटरी की ओर 48,200 रुपये निकाले गए हैं। जीएमसीएच 32 की ओर 39,155 रुपये बकाया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कारपोरेशन ने 26 हजार 508 रुपये की राशि कारपोरेशन को देनी है। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने भी कारपोरेशन के 3472 रुपये चुकाने हैं। कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी ने भी 1295 रुपये कारपोरेशन के देने हैं। कुल मिलाकर यह अमाउंट 2 लाख रुपये से भी ऊपर है। ऑडिट विभाग ने यह ऑडिट 2011 का किया है, जिसमें यह खुलासे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेल्टर होम हो चुका है बंद
करंट एसेट लोन एंड एडवांसिज के अगेंस्ट स्वधार शेल्टर होम को कारपोरेशन ने 9.71 लाख रुपये में दिए थे। यह राशि भी आज तक रिकवर नहीं की गई। इस रकम के मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि वह यूनिट (स्वधार शेल्टर होम) जिसे ग्रांट इन ऐड के तौर पर यह रकम दी गई थी, वह 15 जनवरी 2016 को बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed