{"_id":"5bf0774dbdec2262ae58f8f0","slug":"111542485837-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक के लिए नहीं हुआ चयन, अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिक के लिए नहीं हुआ चयन, अभिभावकों का हंगामा
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
बेटी का जिम्नास्टिक में नहीं हुआ चयन, अभिभावकों ने किया हंगामा
पीयू में स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष के साथ स्पोर्ट्स डायरेक्टर से की मुलाकात, वीसी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में जिम्नास्टिक के लिए बेटी का चयन न होने पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया भी मौजूद रहीं। गौर रहे कि पीयू की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशिता धीर का चयन जिम्नास्टिक में नहीं किया गया। उन्हें रातों रात हुए ट्रायल में बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उसके अभिभावकों ने शनिवार को स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया को साथ लेकर हंगामा किया। हालांकि उसके बाद वह स्पोर्ट्स डायरेक्टर से भी मिले, लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया, जिसके बाद वीसी तक भी संदेश पहुंचाया गया, लेकिन मुलाकात संभव नहीं हो सकी। अभिभावकों ने एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी। उधर, अभिभावकों का आरोप है कि इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए ट्रायल पहले होने चाहिए थे। शुक्रवार रात ट्रायल लिए गए और शनिवार से गेम्स शुरू कर दिए गए। वह इसलिए किए गए, ताकि अभिभावक व खिलाड़ी अपनी बात नहीं रख सकें। उन्होंने कहा कि सिफारिश पर पीयू से बाहर की एक लड़की का चयन कर लिया गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और चयन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह ऊपर तक जाएंगे, ताकि भविष्य में और किसी खिलाड़ी का हक न छिना जाए।