{"_id":"59ef70fe4f1c1b8d698b7778","slug":"111508864254-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनन
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल में खेलना है 20-20 मैच: जाखड़
कहा, गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव ने 2019 की जीत का नींव पत्थर रखा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरदासपुर के लोगो ने कांग्रेस पार्टी के हक में फतवा जारी किया है, जिसने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की जीत की बुनियाद रख दी है। यह बातें संासद सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर वडेरा बाबा नानक हलके में लोगों का धन्यवाद करते हुए कहीं।
सांसद बनने के बाद गुरदासपुर पहुंचे जाखड़ ने बावा फार्म में कहा कि वह यहां के लोगों के हमेशा आभारी रहेंग, जिन्होने 2 लाख के करीब वोटों के फर्क से जिताया है। वह गुरदासपुर के लोगों की आवाज बन कर उनके हक के लिए संसद में लड़ाई लड़ेंगे और सरहदी जिले गुरदासपुर के विकास के लिए कोई कसर बाकी नही छोडे़ंगे। जाखड़ ने कहा कि इस वक्त कामर्शियल व्हीकल टैक्स वाला मुद्दा मुख्य है। इससे किसान पर सालाना 30 हजार रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होनें कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ कर रहे है और दूसरी तरफ केंद्र की सरकार यह टैक्स लगा कर किसानों को मारने पर लगी है। खेती के संसाधनों पर, दवाओं पर जीएसटी इत्यादि कई मुद्दे हैं, जिन पर वह संसद में सरकार को घेरेंगे।
उन्होंने विधायकों की नया उद्योग स्थापित करने की मांग पर कहा कि उनकी प्राथमिकता पुराने मर चुके उद्योगों को खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि इस डेढ़ साल के टर्म में उन्हें 50-50 ओवरों का नहीं बल्कि 20-20 ओवरों का मैच सरकार के साथ खेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से तो उन्हें फंड मिलना ही है, पर बतौर पीपीसीसी के प्रधान होने के नाते वह प्रदेश सरकार से काम करवाएंगे, जिसमें शुगर मिल की क्षमता बढ़ाना, स्किल डेवलपमेंट सेंटर आदि स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह गुरदासपुर निवासियों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, बलजीत सिंह पाहड़ा प्रधान यूथ कांग्रेस लोकसभा हलका, के पी पाहड़ा, सलामत मसीह, सुशीला महाजन, हरदीप सिंह बेदी, सुधार महाजन मौजूद थे।
विज्ञापन
दाना मंडी का दौरा कर खरीद प्रबंध परखे
सांसद सुनील जाखड़ ने दाना मंडी गुरदासपुर का दौरा किया और धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि धान लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दान खरीदेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की समस्याओं से भलीभांति अवगत है।