फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रफ्तार का कहर, दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल

रफ्तार का कहर, दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल

Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
रफ्तार का कहर, दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल
रफ्तार का कहर, दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार आधी रात सवा 12 बजे फिर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार दो युवक घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार युवक कार छोड़कर भाग गए। हादसा सेक्टर-आठ व नौ के लाइट प्वाइंट पर हुआ। पुलिस ने बताया कि भिड़ंत के बाद फॉरच्यूनर कार खंभे से जा टकराई जबकि वरना कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों ही कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वरना कार में सवार युवक फरार हो गए जबकि फॉरच्यूनर में सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक का नाम अर्जुन है। पुलिस का कहना है कि युवकों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति हो गई थी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ियों को हटवाया और यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed