फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खेती को जीएसटी से बाहर करे सरकार

खेती को जीएसटी से बाहर करे सरकार

Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खेती को जीएसटी से बाहर करे सरकार
जीएसटी के खिलाफ पंजाब में किसान संगठनों का प्रदर्शन 13 को
विज्ञापन

- संगठनों की मांग, खेती को जीएसटी के दायरे से बाहर रखे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
किसान संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि खेती को जीएसटी से बाहर किया जाए। इसे लेकर संगठन 13 जुलाई को पूरे पंजाब में एसडीएम दफ्तरों पर रोष प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राजेवाल और लखोवाल गुट की साझी मीटिंग में भविष्य में किसानों के संघर्ष में एकजुट लड़ाई लड़ी जाएगी। आपसी सहयोग से ही संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसकेलिए दोनों गुटों केनेताओं की एक तालमेल कमेटी बनाई जाएगी। बैठक में खाद, कीटनाशक और खेती उपकरणों पर जीएसटी लगाने की कड़ी निंदा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पिछले साल पंजाब में किसानों ने 3270 करोड़ की खाद और 5700 करोड़ के कीटनाशकों का प्रयोग किया था। खाद पर कोई टैक्स नहीं होता, पांच प्रतिशत टैक्स लगा कर किसानों पर दो सौ करोड़ का बोझ डाल दिया गया है। इसी तरह कीटनाशकों पर जीएसटी केकारण किसानों पर 342 करोड़ का बोझ पड़ेगा। खेती उपकरणों व ट्रैक्टर पर 12-18 प्रतिशत जीएसटी केकारण भी किसानों पर 250 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान तबाह हो जाएंगे। बैठक में फैसला किया गया कि इसकेविरोध में 13 जुलाई को पूरे पंजाब में एसडीएम दफ्तरों पर धरने दिए जाएंगे। जीएसटी केपुतले फूंककर एसडीएम को मांगपत्र दिए जाएंगे, जिनमें खेती को जीएसटी से बाहर करने की मांग की जाएगी। राज्य सरकार भी किसानों के कर्ज माफ करने के वादे को लटका रही है। मीटिंग में बलबीर सिंह राजेवाल और अजमेर सिंह लखोवाल, दोनों गुटों केपदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed