फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अगले तीन दिन मानसून की संभावना

अगले तीन दिन मानसून की संभावना

Wed, 28 Jun 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
अगले तीन दिन मानसून की संभावना
आज से तीन दिन तक झमाझम बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अगले तीन दिन मानसून की आने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि बुधवार से लेकर शुक्रवार तक चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। बुधवार रात तक प्री मानसून और उसके अगले दो दिनों के भीतर मानसून की संभावना है। हालांकि मंगलवार सुबह बारिश के हालात बने। घने बादल छाए, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। सुबह तापमान कम था, लेकिन बाद में उमस बढ़ गई। मंगलवार को दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दो डिग्री कम था, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार रात का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं। इससे दिन व रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। तीन दिन अधिकतम तापमान 33-32 डिग्री और रात का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। हरियाणा व पंजाब में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed