{"_id":"61c0e663aa9826087b0638f3","slug":"11-state-vice-president-14-general-secretary-appointed-in-mahila-congress-panchkula-news-pkl4367219118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : महिला कांग्रेस में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव नियुक्त, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : महिला कांग्रेस में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव नियुक्त, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन का विस्तार किया है। 11 महिला नेता प्रदेश उपाध्यक्ष व 14 महासचिव नियुक्त की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने सोमवार को नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद हरियाणा प्रभारी ओनिका महरोत्रा ने पार्टी मुख्यालय से सूची जारी की। कुरुक्षेत्र की बिमला सरोहा व सुनीता नेहरा, यमुनानगर जिला की उषा कुमार, सिरसा की शिल्पा वर्मा, हिसार जिला की बिमला शर्मा, रोहतक की मृदुला शर्मा व गीता भारती, महेंद्रगढ़ जिला की सरोज चौधरी, गुरुग्राम की रशमी शर्मा, फरीदाबाद की सीमा जैन, फतेहाबाद की कृष्णा पूनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पंचकूला की पवन कुमारी, यमुनानगर की सुमन सैनी, सोनीपत की नेहा चौहान, जींद की मूर्ति मलिक, हिसार की किरण मलिक, अंबाला की परमजीत शर्मा, भिवानी की सविता मान, चरखी-दादरी की मनीषा सांगवान, रोहतक की ममता स्वामी, महेंद्रगढ़ की रूपिंदर कौर, गुरुग्राम की सुरेश यादव, पानीपत की सुनिता आर्या तथा फरीदाबाद की मधु सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
दो जनवरी को राजा नाहर सिंह शहीदी दिवस मनाएगी कांग्रेस
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस 2 जनवरी 2022 को फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। हुकम चंद जैन और मिर्जा मुनीर बेग के शहीदी दिवस पर हांसी में 19 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक के बाद सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में गठबंधन सरकार के भर्ती घोटाले, बदतर कानून-व्यवस्था व महंगाई आदि के मुद्दे उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देशभक्तों को नमन करती है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के बाद हर क्षेत्र में तरक्की की। पिछले सात साल से सत्ता पर काबिज भाजपा देश का निजीकरण करने पर तुली है। कांग्रेस पार्टी भाजपा को इन मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकहित के मुद्दे सड़क से संसद तक उठाती रहेगी। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन पूर्व मंत्री एसी चौधरी, संयोजक सुरेंद्र शर्मा, सदस्य चौ. आफताब अहमद, शमशेर सिंह गोगी, शैली चौधरी, शीशपाल केहरवाला इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक वापस ले सरकार : सैलजा
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक किसान, गरीब विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक है। इसे कृषि कानूनों की तर्ज पर किसान हित में तुरंत वापस लिया जाए। बीते मानसून सत्र में पारित इस विधेयक को खामियों के कारण राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी है। विधेयक अनुसार पीपीपी परियोजनाओं के लिए किसानों की सहमति के बिना भूमि का अधिग्रहण किया जा सकेगा। पहले जमीन अधिग्रहण के लिए 70 प्रतिशत किसानों की सहमति जरूरी थी। संशोधन से कलेक्टर की शक्ति बढ़ जाएगी जमीन अधिग्रहण करते समय सामाजिक प्रभाव व जमीन से होने वाली कृषि पैदावार का मूल्यांकन भी नहीं किया जाएगा। कोई नोटिस जारी न करने का प्रावधान भी खतरनाक है। किसान को तुरंत जमीन से हटाया जा सकेगा।