फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना, आज भी छाए रहेंगे बादल

ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना, आज भी छाए रहेंगे बादल

Wed, 17 Apr 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना, आज भी छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ़। करीब एक दशक बाद अप्रैल में इस तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। एक-दो बार बूंदाबांदी भी हुई। ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार देर रात बारिश के आसार हैं। बुधवार को भी शाम तक बादल छाए रहेंगे। वीरवार से मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। सोमवार रात अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इसके बाद सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही। आखिरी सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस हैं, लेकिन काफी कमजोर हैं। हल्के बादल छाएंगे। बारिश के फिलहाल संभावना नहीं है। तेजी से आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की मुख्य वजह हवाओं में आ रहा परिवर्तन है।
विज्ञापन


रात चलीं 60-70 किमी प्रतिघंटे से हवाएं
सोमवार को मौसम विभाग ने तेज आंधी की संभावना जताई थी। रात करीब 11 बजे तेज हवाएं चलने लगीं, जो देर रात तक जारी रहीं। इस दौरान सेक्टर-40 ए में एक पेड़ गिर गया। हालांकि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। रास्ता रुकने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटा दिया। तेज आंधी के दौरान देर रात बिजली भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 मार्च से 17 अप्रैल तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस
वेस्टर्न डिस्टरबेंस तारीख
पहला एक से पांच मार्च
दूसरा पांच से छह मार्च
तीसरा पांच से नौ मार्च
चौथा 10 से 14 मार्च
पांचवां 11 से 16 मार्च
छठा 16 से 19 मार्च
सातवां 16 से 22 मार्च
आठवां 22 से 24 मार्च
नौवां 25 से 27 मार्च
10वां 25 से 31 मार्च
11वां 28 से 31 मार्च
12वां 07 से 09 अप्रैल
13वां 13 से 15 अप्रैल
14वां 15 से 17 अप्रैल

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को शाम तक बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इस दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को मौसम साफ हो जाएगा।

जून के बाद अच्छी बारिश के संकेत
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी मानसून अच्छा रहने वाला है। जून के बाद मानसून एक्टिव हो जाएगा। उसके बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बारिश का यह सिलसिला अगस्त तक जारी रहने वाला है। पिछली बार मानसून सीजन में करीब 800 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। इस बार इतनी होने के आसार हैं।


कोट
बुधवार शाम तक बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी पूरे आसार बने हैं। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे गर्मी से राहत बनी रहेगी। अगले चार दिन तो मौसम में कोई खास बदलाव नहीं है।
- सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed