फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   17 से बदलेगा मौसम, दशहरा पर बारिश के आसार

17 से बदलेगा मौसम, दशहरा पर बारिश के आसार

Mon, 15 Oct 2018 02:02 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
17 से बदलेगा मौसम, दशहरा पर बारिश के आसार
17 से बदलेगा मौसम, दशहरे पर बारिश होने के आसार
विज्ञापन


- एक्टिव हो रहा है वेस्टर्न डिस्टरबेंस
- रात के तापमान में आएगी गिरावट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम में एक बार फिर से बदलाव आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 17 अक्तूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ेगा। इससे 18 और 19 अक्तूबर को बारिश होने की संभावना बन रही है। इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश हो सकती है। बड़ी बात यह है कि 19 अक्तूबर को दशहरा है। हालांकि दशहरे वाले दिन बारिश होगी या नहीं, इस बारे में दशहरे के तीन दिन पहले पुष्टि होगी। बारिश के बाद फिर से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौजूदा समय में दोनों तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को दिन का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। रात का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। अगले 48 घंटे तो मौसम ड्राई रहेगा। उसके बाद बदलाव आएगा। मानसून की विदाई दो अक्तूबर हो चुकी है। उसके बाद से चंडीगढ़ में दो बार बारिश हो चुकी है। बारिश के बाद से रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पिछले दस दिन के के भीतर के रात के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच और रात का तापमान 17 से 16 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाने की संभावना है। 17 अक्तूबर के बाद रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को शाम तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद हल्के बादल छाएंगे। मंगलवार व बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से बढ़ेगा डेंगू
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से डेंगू का प्रकोप फिर से बढे़गा। डेंगू के अब तक 135 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं। दिन का अधिकतम तापमान अभी ज्यादा है और रात का कम। इस वजह से लारवा जल्दी पनप रहे हैं। मलेरिया विशेषज्ञों ने भी माना है कि अक्तूबर का महीना डेंगू के लिए सबसे अनुकूल है। ऐसे में बारिश हुई और लोग जागरूक नहीं हुए तो डेंगू के मरीज बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed