फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ने जीते टेनिस टाइटल

ने जीते टेनिस टाइटल

Fri, 21 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
ने जीते टेनिस टाइटल
केलविन, ध्रुव, रिचा और प्रिंयकल ने जीते टाइटल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
केलविन, ध्रुव, रिचा और प्रिंयकल सिंह ने सीएलटीए आएटा चैंपियनशिप सीरीज-7 में सिंगल वर्ग में टाइटल जीते हैं। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। इसमें अंडर-16 और 18 आयु वर्ग में देशभर से खिलाड़ियाें ने शिरकत की।
लड़कों के अंडर-18 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त केलविन गोलमई ने चार्ट ट्रेनी शशिकांत राजपूत को कड़े मुकाबले में हराया। मैच में पहला सेट केलविन ने 6-3 से जीत लिया। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियाें के बीच जबरदस्त टक्कर चली। एक समय दोनाें खिलाड़ी 5-5 की बराबरी पर रहे, लेकिन शशिकांत ने दो अंक की बढ़त लेते हुए इस सेट को 7-6 से जीत कर मैच का स्कोर 1-1 सेट से बराबरी पर किया। तीसरे और अंतिम सेट में केलविन ने एक बार फिर से जोरदार वापसी करते हुए अगला सेट 6-2 से जीत लिया।
विज्ञापन

अंडर 16 वर्ग में ध्रुव ने चौथी वरीयता प्राप्त नरेश को 6-7, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। लड़कियाें के अंडर 16 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त रिचा ने संदीप्ति राव को 7-6, 6-3 से हराया। अंडर-18 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रियंकल सिंह ने तीसरी वरीयता प्राप्त सराह देव को सीधे सेेटाें में 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियाें को सीएलटीए के प्रधान जय सिंह गिल ने ट्राफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सेक्टर-10 में हुए सीएलटीए के सिंगल वर्ग के फाइनल मैच
-सीएलटीए आएटा चैंपियनशिप सीरीज-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed