फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of threatening court , bail

धमकाने के आरोपी कोर्ट में पेश, जमानत

Sat, 12 Mar 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला,पलवल Updated Sat, 12 Mar 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening court , bail
क्राइम - फोटो : demo

जान से मारने की धमकी देने के मामले में कैंप थाना पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेसी विधायक के भाई व पुलिस के एक बर्खास्त थानेदार सहित तीन लोगों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामला नौ माह पुराना है व उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस मामले में शामिल प्रभावशाली लोगों व पुलिस अधिकारियों को बचा रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ सुबूत पाए गए हैं, उन्हें अदालत में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 जुलाई, 2015 को कैंप थाने में 19 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। केस फरीदाबाद निवासी (मूल निवासी पलवल) अशोक शर्मा द्वारा उच्च न्यायालय में दायर इस्तगासा पर दर्ज किया गया था। मामले में राजनीतिज्ञों व प्रभावशाली लोगों सहित पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करते हुए कैंप थाना पुलिस ने शुक्रवार को चालान पेश करते हुए पलवल के कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल के छोटे भाई व को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह दलाल, एक मामले में बर्खास्त चल रहे एएसआई जितेंद्र चौहान व गांव लालवा निवासी अशोक को सौरभ गुसांई की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।


पुलिस सारे मामले में मुख्य आरोपियों को बचा रही है। वर्ष 2007 में एक मामले में एक व्यापारिक घराने के साथ हुए विवाद के चलते उनका शोषण किया था। सारे परिवाद पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को निकाल दिया है। वे मामले में एक बार पुन: हाईकोर्ट की शरण लेंगे।
-अशोक कुमार शर्मा, शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed