फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   khatu shyam, fair, secial trains, avelable

खाटू श्याम जी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sat, 12 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 12 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे विभाग ने खाटूधाम मेले के लिए श्याम भक्तों के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें 16 मार्च से  21 मार्च तक रेवाड़ी से रींगस और रींगस से रेवाड़ी के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

नारनौल स्टेशन अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि खाटूधाम मेले में जाने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। जोकि 16 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन से रात्रि 9 बजकर 25 मिनट पर चलकर रात 10 बजकर 23 मिनट पर नारनौल स्टेशन और 12 बजकर 45 मिनट पर यह ट्रेन रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन रींगस से रात को 1 बजकर 40 मिनट पर चलकर 3 बजकर 15 मिनट पर नारनौल और सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक ट्रेन हिसार से नारनौल वाया रींगस भी चलाई गई। यह ट्रेन 17 से 20 मार्च तक चलेगी, जोकि हिसार स्टेशन से सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर चलकर 11 बजकर 40 मिनट पर नारनौल तथा दोपहर दो बजे रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी। यही
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन वापसी के लिए सायं 4 बजे रींगस से चलकर 5 बजकर 38 मिनट पर  नारनौल तथा 10 बजकर 15 मिनट पर हिसार पहुंचेेगी। वहीं खाटूधाम मेले के दिन 18 मार्च को रेवाड़ी-नारनौल-फुलेरा ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जोकि दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी से चलकर 2 बजकर 06 मिनट पर नारनौल तथा सायं 5 बजकर 25 मिनट पर फुलेरा स्टेशन पर पहुंचेगी। यही टे्रन वापिस फुलेरा से  सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर चलकर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर नारनौल और 11 बजकर 45 मिनट पर रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed