फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धूप निकलने के बाद आसमान में छाए बादल, सूर्य देवता की लुकाछिपी से जन जीवन पर दिखा पूरा असर

धूप निकलने के बाद आसमान में छाए बादल, सूर्य देवता की लुकाछिपी से जन जीवन पर दिखा पूरा असर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद आसमान में छाए बादल, सूर्य देवता की लुकाछिपी से जन जीवन पर दिखा पूरा असर
ठंड में गंतव्य की और जाते राहगीर - फोटो : Amar Ujala
धूप निकलने के बाद आसमान में छाए बादल, सूर्य देवता की लुकाछिपी से जन जीवन पर दिखा पूरा असर
विज्ञापन
-सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र। रविवार को मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को फिर अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह शहर से बाहर हल्का कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकली। धूप निकलने से जनमानस को सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की आस जगी थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक आसमान में बादल छाए जाने से ठिठुरन और बढ़ गई। बादलों के पीछे सूर्य देवता के साथ चल रही लुकाछिपी के इस खेल ने लोगों के जन जीवन पर अपना पूरा असर दिखाया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। बढ़ी ठिठुरन के बीच लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। सर्दी बढ़ने के साथ खांसी, बुखार सहित अन्य वायरल की बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल सहित अन्य शहर के निजी व अस्पताल व क्लीनिक पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उधर, चिकित्सकों ने मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए जनमानस को सतर्क रहने की हिदायत दी है। जिला अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला का कहना है कि बढ़ती सर्दी में ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सर्दी के कारण खांसी, जुकाम, वायरल और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़े पहनकर रखें और कुछ दिन सुबह शाम घर से बाहर निकलने में परहेज करें। -- Amar Ujala KURUKSHETRA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed