फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   geeta, bhagwat, event, culture kurukshetra

18 अध्यायों पर आधारित 18 विभागों में मिलेगा ज्ञान

Sat, 05 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो /अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 05 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
geeta, bhagwat, event, culture kurukshetra
संस्थानम् में गीता शोध केंद्र - फोटो : गीता शोध केंद्र
संस्थानम् में गीता शोध केंद्र, 130 बच्चों को सेमेस्टर सिस्टम से शिक्षा, 18 अध्यायों पर आधारित 18 विभाग, संग्रहालय, छात्रावास, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम हाल का निर्माण 3 साल में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का ज्ञान और उपदेश वर्तमान की आवश्यकता है। चरित्र, परंपरा का सम्मान, बच्चों को संस्कार और युवाओं को सही मार्ग केवल गीता के उपदेशों से सहज मिल सकता है।
विज्ञापन


गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचाने के लिए ही संस्थानम् का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मात्र हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व के लिए गीता के उपदेश और संदेश जरूरी हैं। आपसी भाईचारा बरकरार रहे, इसके लिए गीता के संदेशों को अपने आचरण में लाना अनिवार्य है। गीता ज्ञान संस्थानम् की नींव रखने के बाद अपने संबोधन में सर संघ संचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि देश को आगे ले जाना है, इसके लिए सभी के सांझे सहयोग की जरूरत है। गीता का 11वां अध्याय ज्ञान का संदेश देता है और 12वां अध्याय भक्ति का संदेश देता हैं।
विज्ञापन


चार किताबों का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान आदर्श गृहस्थ, प्रकृति, पर्यावरण, शोक से योग और वीर जवानों हार न मानों सहित चार पुस्तकों को विमोचन भी किया गया। संस्थानम् को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज, विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, इंद्रेश कुमार, स्वामी अवधेशानंद गिरी, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी गुरु शरणानंद, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद रत्न लाल कटारिया, सुभाष सुधा, श्याम सिंह राणा, सीमा त्रिखा, विधायक डा. पवन सैनी, असीम गोयल, डा. कृष्ण गोपाल, सुरेश भट, ज्ञानचंद चावला, रमेश भाई, भारत भूषण भारती, प्रशांत भारद्वाज, सुभाष चंद, स्वामी परमात्मानंद, स्वामी सत्यानंद, आरएसएस से अरुण सर्राफ, प्रेम गोयल, प्रेम कुमार, पवन जिंदल, रूपेश, नरेंद्र, सतीश, कमल, सुभाष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed