फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Zilla Parishad member Anju Jaglan joined AAP along with husband

जिला परिषद की सदस्या अंजू जागलान पति सहित आप में शामिल हुईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad member Anju Jaglan joined AAP along with husband
कैथल। दो वर्ष से भाजपा का झंडा थामे चल रहीं जिला पार्षद अंजू जागलान और उनके पति संजय जागलान ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें आप में शामिल करवाने के लिए दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और मूल रूप से कैथल के रहने वाले दिल्ली के रिठाला विधायक महेंद्र गोयल कैथल पहुंचे थे। लखनपाल होटल में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में आप नेताओं ने जिला जागलान दंपती को आप की सदस्यता दिलाई। उत्तरी हरियाणा प्रभारी बीके कौशिक, उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखबीर चहल, जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने दोनों को आप का पटका पहनाया। साथ ही राजेंद्र ढुल हरसोला भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद सुशील गुप्ता ने अंजू जागलान को राजौंद नगर पालिका का प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले संजय जागलान इनेलो में कई पदों पर रह चुके हैं। दो साल पूर्व अंजू और संजय जागलान ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। कार्यक्रम में दोनों ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने से दुखी होकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वे आप में शामिल हुए हैं। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि देश से लोग अमेरिका जाकर वहां की व्यवस्था देखते हैं लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति जब भारत आए तो उनका परिवार दिल्ली के सरकारी स्कूल देखने आया। सांसद ने कहा कि आप पंचायत, निगम, नगर परिषद के चुनाव लड़ेगी और व्यवस्था परिवर्तन करेगी। विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब और फिर हरियाणा में आप की सरकार बनेगी। उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग, सीमा सेगा, संगठन मंत्री राजबीर सिंह, जितेंद्र, जीत सिंह बूरा, जसविंद्र राणा, जोगिंद्र यादव, राजू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed