फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youths set up a stall serving *jaljeera* and chilled sweet water, providing relief to passersby.

Kaithal News: युवाओं ने लगाई जलजीरा व ठंडे मीठे पानी की छबील, राहगीरों को दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youths set up a stall serving *jaljeera* and chilled sweet water, providing relief to passersby.
छबील पर राहगीरों को जलजीरा व ठंडा मीठा पानी पिलाते हुए।
राजौंद। राजौंद क्षेत्र में मंगलवार को नगर की खेड़े वाली गली में युवाओं की ओर से जलजीरा व ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच इस सेवा कार्य ने लोगों को काफी राहत प्रदान की। छबील सेवा में जुटे युवाओं ने सड़क से गुजरने वाले हर राहगीर और वाहन चालकों को रोक-रोक कर ठंडा जल और जलजीरा पिलाया। लोगों ने भी इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गर्मी में बड़ी राहत देते हैं और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं ने बताया कि ज्येष्ठ माह में छबील लगाना सेवा और पुण्य का कार्य माना जाता है, इसलिए वे हर वर्ष इस परंपरा को निभाते हुए लोगों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, ऐसे में इस तरह की छबीले आमजन के लिए किसी राहत से कम नहीं हैं। इस दौरान अमीत कुमार,अनील कुमार,शीला,काला सहित कई अन्य सेवादार मौजूद रहे।

छबील पर राहगीरों को जलजीरा व ठंडा मीठा पानी पिलाते हुए।

छबील पर राहगीरों को जलजीरा व ठंडा मीठा पानी पिलाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed