फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth returned from NIA investigation, claims of clean chit

एनआईए की जांच में से लौटे युवक, क्लीनचिट का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth returned from NIA investigation, claims of clean chit
कैथल। पिछले सप्ताह मोबाइल खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े के मामले की जांच करने पहुंची एनआईए टीम के नोटिस अनुसार कैथल से तीनों युवक लखनऊ में एनआईए की जांच में शामिल हुए। युवकों के परिजनों के अनुसार, क्लीनचिट मिलने के बाद वे लौट आए हैं। परिजनों ने बताया कि टीम में शामिल जांच अधिकारियों ने उनकी बात सुनीं। जो मोबाइल लखनऊ में आतंक संबंधी गतिविधियों में मिला है, उसे उन्होंने किसे बेचा था, इस संबंध में जानकारी के लिए बुलाया गया था। युवकों ने बताया कि मोबाइलों को कैथल में ऑनलाइन मंगवाकर दिल्ली में दुकानदारों को बेचा था। दुकानदारों की पूरी जानकारी भी उन्होंने मुहैया करवाई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि तीनों युवक मोबाइल खरीदने व बेचने का जरूर काम करते हैं लेकिन उनका किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आतंकी गतिविधियों से संबंध नहीं है। इसी कारण जांच एजेंसी ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। आगे भी यदि जांच में उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, वे हर संभव सहयोग करेंगे। परिजनों ने यह भी बताया कि पिछले साल कैथल पुलिस ने जो मोबाइल मिलने का मामला दर्ज किया था, उसमें भी वे दोनों युवक निर्दोष साबित होंगे। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed