फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Youth power has an important role in the upliftment of the nation'

‘युवा शक्ति की राष्ट्र उत्थान में होती है महत्वपूर्ण भूमिका’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Youth power has an important role in the upliftment of the nation'
पंचनद शोध संस्थान के कैथल अध्ययन केंद्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा एवं अध्यक्षता पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने की। प्रो. सचदेवा ने आत्म निर्भर हरियाणा में युवाओं की भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान दिया। इसमें उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें नौकरी देने वाला बनना चाहिए, न कि नौकरी लेने वाला। युवा-शक्ति किसी भी राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है।
विज्ञापन

हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने पंचनद शोध संस्थान के अध्ययन केंद्र की स्थापना के लिए कैथल केंद्र की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। उन्होंने सभी युवाओं को जागृत होकर समाज में विविध क्षेत्रों में रोजगार खोजने के लिए प्रेरित किया। जिसके द्वारा समृद्ध एवं आत्म निर्भर हरियाणा की संकल्पना साकार होगी। पंचनद शोध संस्थान हरियाणा के समन्वयक प्रो. डीपी वार्ने ने पंचनद शोध संस्थान की सभी गतिविधियों को प्रकाशित करते हुए संस्थान के उद्देश्य एवं लक्ष्यों को भी स्पष्ट किया। इस सफल कार्यक्रम की संपूर्ण संकल्पना पंचनद शोध संस्थान के निदेशक डॉ. कृष्ण चंद्र पांडेय ने संचालन डॉ. नरेश शर्मा व धन्यवाद डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed