फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth gave the message of staying away from drugs through cyclothon

Kaithal News: युवाओं ने साइक्लोथोन से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Mon, 01 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Youth gave the message of staying away from drugs through cyclothon
08 कैथल। चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य मे
कैथल। चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में साइक्लोथोन यात्रा निकाली। इस यात्रा में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह साइकिल यात्रा चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम शुरु होकर सेक्टर 21 के चौक से गुजरते हुए सेक्टर 20 मार्केट, ढांड रोड, सर छोटू राम चौक से होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। इस यात्रा युवाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा को विधायक सतपाल जांबा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि देश व प्रदेश में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार कि मुहिम चलाई जा रही है, जिसको आमजन के सहयोग से जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है । हरियाणा खेलों का एक हब बन चुका है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम, खेल नर्सरी एवं योगशालाएं खोली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि इस साइकिल यात्रा मकसद लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नशे जैसी बुराइयों के प्रति सचेत करना है। प्रदेश सरकार शिक्षा और खेलों में बढ़ावा दे रही है। कैथल स्टेडियम की बात करें तो प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, ताकि उसको दुरुस्त किया जा सके।
वहीं, पूंडरी में भी 30 लाख रुपये से स्टेडियम की व्यवस्थाओं के लिउ जाप जारी किए गए हैं। वहीं गांव पाई में अधूरे पड़े कबड्डी अकादमी के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए सरकार ने करीब दो करोड़ छह लाख अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। इससे निर्माण कार्य की रफ्तार और तेज़ होगी तथा खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे स्टेडियम अच्छे होंगे तो युवा खेलों में भाग लेकर अपने क्षेत्र के साथ-साथ देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है। हर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर रोज नित नई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। हमें अपने देश को विकसित एवं स्वस्थ बनाना है और हमारी 150 करोड़ की जनसंख्या वाला यह देश इसकी तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। हमें ओलंपिक में मिलने वाले मेडल की संख्या में बढ़ोतरी लानी है।
उन्होंने युवाओं को कहा कि वे दो पहिया वाहन में हेलमेट जरूर लगाए और इसके साथ ही साइकिलिंग करने वाले खिलाड़ी भी साइकिल हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां प्रदान की जा रही है, हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सभी युवा अच्छी शिक्षा एवं संस्कार प्रात करें और सशक्त समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर विधायक ने बच्चों को फल भी वितरित किए।


इस मौके पर डीएसपी सुशील प्रकाश, जिला खेल अधिकारी राजरानी, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, आईसीए राहुल शर्मा कोच गुरमीत सिंह, प्रशांत, जोगिंद्र, राजेश कुमार, सेलेश, अमरजीत, उषा, कर्मवीर, संजीव, सुरेंद्र, अनिल, मोहन लाल, संदीप कुमार, अशोक कुमार, दिलावर, रमेश चहल, अजय के अलावा अन्य कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।

08 कैथल। चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य मे

08 कैथल। चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed