{"_id":"68e41e690bec4fd4d6006dab","slug":"youth-festival-from-27th-competitions-will-be-held-talent-will-be-showcased-kaithal-news-c-18-1-knl1004-754060-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवा महोत्सव 27 से, होंगी प्रतियोगिताएं, दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवा महोत्सव 27 से, होंगी प्रतियोगिताएं, दिखाएंगे हुनर
Tue, 07 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त प्रीति ने जिला युवा महोत्सव की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई कैथल में 27 और 28 अक्तूबर को जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के स्कूल, कालेज और युवा क्लबों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। इस दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्से लेने वाले युवा अपने-अपने हुनर दिखाएंगे।
डीसी प्रीति ने कहा कि महोत्सव में अधिक से अधिक युवा और युवतियों को भागीदारी का मौका दिया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें। महोत्सव को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए शुगर मिल के एमडी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
इस वर्ष के जिला युवा महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डीसी प्रीति ने बताया कि सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी “प्रतिभा माई भारत” पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद प्रतिभागियों को अपना फार्म राजकीय आईटीआई कैथल में जमा करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। बैठक में आईटीआई के नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल, राजकीय कालेज के प्राचार्य मनोज बांभू, बहुतनीकी से संजय मुदगिल, वर्ग अनुदेशक शमशेर मलिक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
n
लोक नृत्य समूह
n
लोक गीत समूह
n
कविता लेखन
n
कहानी लेखन
n
पेंटिंग
n
भाषण प्रतियोगिता
n आविष्कारिक साइंस मेला
n
एकल प्रदर्शन
n
लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रदर्शन
इनामी राशि
n
प्रथम स्थान: 3,100 रुपये
n
द्वितीय स्थान: 2,100 रुपये
n
तृतीय स्थान: 1,100 रुपये