फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth drowned in Lamba Khedi drain

लांबा खेड़ी ड्रेन में डूबा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Lamba Khedi drain
54-कलायत के गांव खेड़ी लांबा में बाढ़ के पानी में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर । - फोटो : Kaithal
कलायत। बारिश के कारण पानी से लबालब भरी खेड़ी लांबा ड्रेन में 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने मशक्कत के बाद उसे निकाला लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज लोगों ने पानी की निकासी के समुचित प्रबंध न होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

कलायत-धनौरी मार्ग के बीच गांव खेड़ी के सरकारी स्कूल के पास खेड़ी लांबा निवासी जसबीर खेड़ी लांबा ड्रेन में पांव फिसल जाने की वजह से गिर गया। तेज बहते के चलते वह बह गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश करने के साथ प्रशासन को जानकारी दी। नायब तहसीलदार गौरव शर्मा, कलायत डीएसपी सज्जन कुमार व थाना प्रभारी बलदेव मलिक के साथ-साथ दमकल और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। अलर्ट जारी होने के कारण सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

युवक की जान बचाने के लिए गोताखोर अनिल बाढ़ के पानी में उतरे। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पूली के नीचे युवक कांटेदार झाड़ियों व पत्थरों के बीच फंसा मिला। अचेत अव्यवस्था में उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed