{"_id":"6784226597e2b5f1da07a827","slug":"youth-dies-in-accident-four-injured-including-bus-driver-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126475-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में युवक की मौत, बस \nचालक सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में युवक की मौत, बस चालक सहित चार घायल
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर रिलांयस पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर के समय रोडवेज की एक बस और एक कार की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार युवती सहित बस चालक व दो अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान जींद के अलेवा गांव निवासी 24 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह कैथल में एसी रिपेयर का काम करता था। घायलों को यहां के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान उसकी टक्कर कैथल से अलेवा जा रही कार से हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
वहां से युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।