फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man was given alcohol, attacked with bricks and killed

Kaithal News: युवक को शराब पिला ईंटों से हमला कर हत्या

Sat, 22 Feb 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Young man was given alcohol, attacked with bricks and killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। कलायत के वाल्मीकि चौपाल में 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। घटना वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद की है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू करते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाई। इसके बाद उस पर ईंटों से हमला किया गया। घटनास्थल से शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल गिलास मिले हैं। सुबह एक महिला ने सन्नी को लहूलुहान हालत में देखा। उसने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन


परिजन उसे पहले कलायत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को कैथल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कलायत थाना प्रभारी जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह रंजिश का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक, वह आठवीं पास है और मजदूरी का काम किया करता था।


थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में ईंट मारकर हत्या की बात सामने आई है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed