फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yogi Adityanath rally in Kalayat he said Congress divided the society in name of caste language religion and r

Haryana Election: कलायत में योगी, बोले- कांग्रेस ने समाज को जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटा

Thu, 03 Oct 2024 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (कैथल) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:45 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए वीरवार को आखिरी दिन था। इससे पहले यूपी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैथल के कलायत में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath rally in Kalayat he said Congress divided the society in name of caste language religion and r
कलायत में रैली के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कलायत में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन योगी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील करने के लिए कैथल के कलायत पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि समाज को जाती, धर्म, भाषा व क्षेत्र के नाम पर बांटना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। कांग्रेस ने समाज को टुकड़ों में बांट कर समाज का आधार कमजोर किया है। यदि आधार कमजोर तो सनातन समाज कमजोर होगा। यदि सनातन समाज कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। कांग्रेस का हाथ सदा ही माफिया व दंगाइयों के साथ रहा है। वहीं, भाजपा पूरे देश में समान रूप से विकास करवा कर देश को एक कड़ी में पिरो रही है। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो काम 65 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने कुछ ही समय में पूरा करके दिखा दिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस राम मंदिर बनवा सकती थी। क्या कांग्रेस पार्टी कश्मीर से धारा 370 हटवा सकती थी। कांग्रेस पार्टी ने तो लोकसभा चुनाव में कहा कि थी यदि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान समाप्त कर देगी और देश से आरक्षण को समाप्त कर देगी। भाजपा सत्ता में आई और ऐसा कुछ हुआ क्या। कांग्रेस पार्टी केवल झूठ की राजनीति करती है। कोई भी सभ्य व ईमानदार व्यक्ति कांग्रेस के साथ नहीं खड़ा है। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि हरियाणा में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो फिर से माफिया हावी होंगे और क्षेत्रवाद व परिवारवाद बढ़ेगा। हरियाणा का मतदाता बहुत ही समझदार हैं। वह कभी भी कांग्रेस की झूठी और फरेबी बातों में नहीं आएंगे। इसलिए वे कलायत में आकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान विधायक के पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि उन्होंने वैसे तो पूरे विधानसभा में समान विकास कार्य करवाए हैं। सबसे बेहतर बात यह है कि उन्होंने अपने छोटे से विधानसभा क्षेत्र में तीन तीन महिला कॉलेज शुरू किए हैं जिसके लिए वे उनको साधुवाद देते हैं। 


सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कलायत से भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाने से ही उनकी केंद्र में ताकत बढ़ेगी। कलायत से मतदाता निवर्तमान विधायक को ही नहीं, बल्कि उन्हें और नरेंद्र मोदी भी बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed