{"_id":"6855b5403d647e3a5001d7a0","slug":"yoga-brings-new-energy-and-positivity-dr-mathur-kaithal-news-c-18-1-knl1004-674479-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है योग ः डॉ. माथुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है योग ः डॉ. माथुर
Sat, 21 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को अनाज मंडी राजौंद में आयोजित की गई।
इस मौके पर आयुष विभाग के डॉ. रमेश माथुर ने कहा कि योग न केवल स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी करता है।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन जीवनशैली और आध्यात्मिक परंपरा का अमूल्य उपहार है। शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता सोहन पाल ने बताया कि योग दिवस 21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक अनाज मंडी राजौंद में खंड स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा।
रिहर्सल के दौरान प्रतिभागियों को स्कंध संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्ध-चक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध-उष्ट्रासन, अर्ध-हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन सहित कपालभाति, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। संवाद