फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   yellow,gold,farmer, distroy, kaithal

पीला सोना बर्बाद, बर्बादी की कगार पर पहुंचे किसान

Wed, 19 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Wed, 19 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
yellow,gold,farmer, distroy, kaithal
बारिश व तेज हवा के चलते गिरी धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 एक ही दिन में धान की तैयार फसल की बालियां सफेद हो जाने से किसान सदमे में हैं। किसान चंद्र चौशाला, किताब सिंह, पप्पू सुरताखेडा आदि ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी बासमती धान की फसल तैयार होने के कगार पर थी। कल सुबह से ही धान की 1121 व बासमती किस्मों की बालियां सफेद होना शुरू हो गई। किसान के समझ में नही आ रहा की फफूंदनाशकों के स्प्रे करने के बावजूद भी बालियां सफेद कैसे हो गई। सतीश राणा ने कहा कि सफेद बालियों में दाना ही नही बना तथा किसान का पीला सोना बर्बाद हो कर रह गया। उन्होंने बताया कि धान की किस्म 1121 व परमल में शीथ ब्लाइट रोग के निदान से अभी किसान बाहर आए नही थे कि फसल को गर्दन तोड़ नामक बीमारी ने घेर लिया जिसके कारण धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में अचानक से आई बीमारी के कारण खेतों में स्प्रे करने वाले मजदूरों की भी कमी पड़ गई है तथा किसानों को मंहगे दामों पर स्प्रे करवाना पड़ रहा है। इस बारे कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डा.जितेंद्र अहलावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि धान की फसल बालियां ले चुकी थी तथा उन में दाना डलने को तैयार था कि दिन व रात के तापमान में परिवर्तन आ गया। रात्रि में आर्द्रता की मात्रा अधिक व दिन का तापमान अधिक होने से नैक ब्लास्ट के वायरस को पनपने का मौका मिल गया। उन्होंने बताया की इस समय जो बासमती धान की बालियां सफेद निकल रही हैं उसका कारण नैक ब्लास्ट नही बल्कि नोड़ ब्लास्ट है। विशेषज्ञों की सलाह लेकर बीमारी के लिए दवाओं का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed