फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   YCC team became champion

वाईसीसी टीम बनी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
YCC team became champion
क्रिकेट मैच का में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि - फोटो : Kaithal
कैथल। खुराना रोड स्थित खालसा क्रिकेट ग्राउंड में पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और फाइनल मैच पायरेट्स क्रिकेट टीम और वाईसीसी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमें वाईसीसी टीम 34 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

इससे पहले मैच का टॉस वाईसीसी क्रिकेट टीम के कप्तान हिमांशु गर्ग ने जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी रविभूषण गर्ग ने किया। वाईसीसी टीम की ओर से ओपनिंग के लिए राहुल शर्मा और हिमांशु गर्ग आए। वाईसीसी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन बनाने में कामयाब रही। पाइरेट्स क्रिकेट टीम 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वाईसीसी क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

वाईसीसी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सतीश कुमार को सीरीज में 148 रन बनाने पर बेस्ट बल्लेबाज ऑफ सीरीज और पाइरेट्स टीम के इंद्रजीत यादव को सीरीज में आठ विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रवि भूषण गर्ग ने विजेता और रनरअप टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed