फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yamuna in volleyball competition, Krishna Sadan first in Kho-Kho

Kaithal News: वॉलीबाल स्पर्धा में यमुना, खो-खो में कृष्णा सदन प्रथम

Sun, 17 Nov 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Yamuna in volleyball competition, Krishna Sadan first in Kho-Kho
राजौंद। एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अश्वनी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि स्कूल में आयोजन खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के चार सदन गंगा, यमुना, सरस्वती व कृष्णा ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में यमुना सदन ने प्रथम, खो-खो में कृष्णा , कबड्डी में गंगा सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रिकेट व रस्साकशी में कृष्णा सदन ने प्रथम, रिले रेस 14 किलो भार वर्ग में गंगा सदन व 17 किलो भार वर्ग में कृष्णा सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कृष्णा सदन के बच्चों ने ओवरऑल ट्राफी हासिल की। उन्होंने बताया कि समारोह के अंत में डायरेक्टर अश्वनी शर्मा ने सभी बच्चों को पदक और प्रमाण पत्र दिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डायरेक्टर अश्वनी शर्मा सत्य सेवा संस्थान के प्रबंधक जयपाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए। जिससे उनमें छुपी प्रतिभा में निखार आ सके। स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा व सभी स्टाफ सदस्य का आभार जताया। इस मौके पर सत्य सेवा संस्थान के प्रबंधक जयपाल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed