{"_id":"6acbecac3fd74c33e60116d0","slug":"wrestling-trials-are-tomorrow-weigh-in-will-take-place-from-8-to-9-am-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156418-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुश्ती ट्रायल कल, सुबह 8 से 9 बजे तक होगा वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुश्ती ट्रायल कल, सुबह 8 से 9 बजे तक होगा वजन
विज्ञापन
राजौंद। हरियाणा खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत कुश्ती खिलाड़ियों के चयन के लिए 13 अक्तूबर को राजौंद में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला खेल विभाग कैथल की ओर से यह ट्रायल ब्राइट ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की रेसलिंग एकेडमी में लिया जाएगा।
इसमें विभिन्न भार वर्गों के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाकर चयन के लिए दावेदारी पेश करेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक वजन कराने का समय निर्धारित किया गया है। सुबह 9 बजे के बाद किसी भी पहलवान का वजन नहीं लिया जाएगा। इसलिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है।
तीनों वर्गों में होंगे मुकाबले : ट्रायल में पुरुष फ्री स्टाइल, महिला फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे। पुरुष फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
महिला फ्री स्टाइल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में चयन होगा। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान ट्रायल में भाग ले सकेंगे।