फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers are suffering the punishment of wrong schemes: Joginder

गलत योजनाओं की सजा भुगत रहे कर्मी : जोगिंद्र

Wed, 17 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Workers are suffering the punishment of wrong schemes: Joginder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल में जून 2018 में 253 बहुउद्देशीय कर्मचारी सरकारी स्कूलों में लगाए गए थे, इन कच्चे कर्मचारियों को करीब 16 माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि मानदेय देने का ठेका हर वर्ष बदल दिया जाता है। मल्टीपर्पज वर्कर यूनियन के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि सरकार की गलत योजनाओं की सजा कर्मचारी भुगत रहे हैं।

शिक्षा विभाग में इनकी उपयोगिता बढ़ गई है और इन कच्चे कर्मचारियों से विभाग के मुखिया हर प्रकार का कार्य ले रहे हैं। एक तरह से इन कच्चे और ठेके पर भर्ती कर्मचारियों से पक्के कर्मचारियों से भी अधिक काम लिया जा रहा है और पक्का होने की आस में ये कर्मचारी स्थानीय मुखिया के हर कार्य करते हैं। इसके बावजूद इनका शोषण हो रहा है। भाजपा ने इनकी मांगों को दरकिनार किया है।
विज्ञापन


इनकी मांग है कि इनको शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाए या कौशल रोजगार में समायोजित हो। पिछले आठ वर्षों में इन्होंने शिक्षा विभाग की सेवा की है। इन कर्मचारियों का अनुबंध 31 मार्च 2024 को खत्म हो चुका है लेकिन शिक्षा विभाग या हरियाणा सरकार की तरफ से इनको कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है और न ही संबंधित स्कूलों को आदेश दिए गए थे। आगामी आदेशों के अभाव में इनकी सेवा सुरक्षा पर खतरा हो गया है। मल्टीपर्पज वर्कर यूनियन के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार तत्काल उनको पक्का करें और बकाया वेतन का जल्द प्रबंध करे। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ठेकेदारों को उनके संबंध में जो राशि उपलब्ध कराई जाती थी, वह वास्तविक राशि भी इन कर्मचारियों को नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed