फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Work in offices affected due to strike of computer professionals

Kaithal News: कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल से कार्यालयों में कार्य हो रहा प्रभावित

Sat, 27 Jul 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Work in offices affected due to strike of computer professionals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/राजौंद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन संघ की हड़ताल के 12 दिन बीत चुके है। इस वजह से कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है। सैकड़ों लोगों के काम अटकने से वे परेशान हो रहे हैं।

राजौंद उप तहसील परिसर में कंप्यूटर कमरों पर पिछले 12 दिनों से ताले लटके हुए हैं। जिससे अपने कार्यों को लेकर हर कोई परेशान हो रहा है। उप तहसील परिसर में आसपास के 17 गांव के लोगों के काम अटके पड़े हैं। राजस्व से संबंधित सभी कार्य रुकने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते राजौंद में किसी भी प्रकार की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को बिना काम करवाएं ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के 12 दिन से चल रहे हड़ताल का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रवि राज प्रेस प्रवक्ता हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने कहा है कि सरकार ने अभी तक कंप्यूटर प्रोफेशनल की सुध नहीं ली है। हालांकि की गुरुवार को हिसार में मीडिया के सामने मुख्यमंत्री ने यह बात कबूल की है कि प्रदेश भर में कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल है और आमजन का काम बाधित हो रहा है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि 18 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा कोई भी बातचीत पर अमल नहीं किया गया। इसीलिए प्रदेश भर के कंप्यूटर प्रोफेशनल आज सड़कों पर है और पूरे प्रदेश में करोड़ों का राजस्व का घाटा हो चुका है और अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 27 जुलाई 2024 को प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों को ज्ञापन देकर अनुरोध किया जाएगा कि उनकी मांग को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के सम्मुख पहुंचाया जाए, ताकि आम जनता को हो रही परेशानी का निदान हो सके।

उधर, कलायत में हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष सहारण ने कहा कि हड़ताल का 12 वां दिन है, लेकिन हरियाणा सरकार ने सुध नहीं ली है। सहारण ने कहा कि 18 जुलाई को इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी उच्च अधिकारियों द्वारा किसी भी बातचीत पर अमल नहीं किया गया है। इसीलिए प्रदेश भर के कंप्यूटर प्रोफेशनल आज सड़कों पर हैं।


कहा कि अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर सुभाष सहारण, अनिल धीमान, बलिंद्र, राजेश, सुरेंद्र मोर, पंकज, राजेंद्र, उमेश व जय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed